इस बार का बजट कैसा होगा? बिजली मंत्री ने दी जानकारी

punjabkesari.in Sunday, Mar 06, 2022 - 02:50 PM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह): प्रदेश के हर नागरिक की निगाहें इस समय पेश होने वाले बजट पर टिकी हुई हैं। ऐसे में सबको उम्मीदें हैं कि इस बार का बजट कुछ राहत भरा होने वाला है। इसी बीच हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने बजट को लेकर जानकारी दी और कहा कि इस बार प्रदेश का बजट नया होगा। हर वर्ग के लिए हितकारी बजट पेश होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ही वित्तमंत्री हैं। प्रदेश की फाइनेंस मैनेजमेंट की सराहना केन्द्रीय नेतृत्व भी कर चुका है। बजट से पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी मंत्रियों, अधिकारियों व आम लोगों तक के विचार लिए हैं। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति, व्यापारी व वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए इस बार नया बजट आएगा।

वहीं इस समय सदन में धर्मपरिवर्तन बिल का मुद्दा भी गर्माया हुआ है और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा भी इसका विरोध किया जा रहा है जिसको लेकर बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि कि वे हमारी साथी हैं। विरोध करना उनका काम है। समय और प्रतिस्थितियों के हिसाब से कानून बनते हैं। पैसे देकर, दबाव देकर व शादी के लिए धर्म परिवर्तन रोकना जरूरी है। किसी की आजादी पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

दरअसल, कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह ने ये बीतें तब कही जब वे रविवार को बरनाला रोड आवास पर जनसमस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने कुछ समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static