छेड़छाड़ केस में लड़की के कमेंट से आहत 2 लड़कों ने दी जान, परिजन बोले- हमारे बच्चों का कोई कसूर नहीं था

punjabkesari.in Monday, Oct 04, 2021 - 11:04 AM (IST)

करनाल (विकास मेहला): करनाल के गांव तखाना से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर दो युवकों ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। दोनों ने ये कदम फजीहत के डर से उठाया। इसकी सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। 

जानकारी के अनुसार गांव के तखाना की एक लड़की ने 112 नंबर पर फोन करके सूचना दी थी कि गांव के ही लड़के विशाल एवं साहिल ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। सूचना मिलने बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने दोनों लड़कों को थाने में बुलाकर पहले उन्हें धमकाया गया और फिर उनसे माफीनामा लिया गया। आगे से ऐसा ना करने की चेतावनी देकर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। लेकिन जैसे ही इस बात का पता गांव के लोगों को चला तो दोनों लड़के अपने आप को अपमानित महसूस करने लगे, वहीं परिजनों के मुताबिक लड़की ने भी उन पर कमेंट किए, जिससे आहत होकर दोनों ने जहर खाने का फैसला ले लिया और दोनों की मौत हो गई। 

परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि उनके साथ थाने में मारपीट भी हुई। उन्होंने कहा कि हमारे लड़कों का कोई कसूर नहीं था। लड़की ने उन्हें गांव में अपमानित करने के लिए पुलिस में झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिस कारण हमारे बच्चों ने ऐसा कदम उठाया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि पुलिस कर्मियों ने हमारे लड़कों के साथ नजायज दबाया गया तथा उन्हें टॉर्चर किया गया। उन्होंने महिला पुलिस कर्मी समेत दो पुलिस कर्मियों पर मामला दर्ज करने की मांग की है।  
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static