पारिवारिक कारणों के चलते पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, मौके से फरार आरोपी

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 11:26 AM (IST)

करनाल (केसी आर्या) : करनाल के शेरगढ़ टापू में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला की 20 साल पहले शादी हुई थी, लेकिन पहले भी कई बार पति ने पत्नी से मारपीट की थी। वहीं परिवारिक कारणों के चलते पति ने पत्नी के ऊपर तेजधार हथियार से हमला किया है। 

जानकारी मुताबिक हमले में बीच बचाव करने आई अपनी लड़की पर भी हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालत में कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उसके बाद उन्हें पी.जी. आई. ले जाया गया। फिर उसके बाद वापिस करनाल लाया गया यहां आने पर उनकी मौत हो गई। जबकि महिला की बेटी जिसने अपनी मां को बचाने की कोशिश की थी उसका भी इलाज चल रहा है, उसके हाथ पर भी गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं पति अपनी पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर मौके से फरार हो गया है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static