पुलिस चौकी के पास ही चलाई जा रही थी अवैध बम फैक्ट्री, सीएम फ्लाइंग ने मारी रेड

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2020 - 11:22 AM (IST)

सोनीपत (पवन राठी): सीएम फ्लाइंग ने सोनीपत में  अवैध रूप से छोटे बम पटाखे बनाने का कार्य करने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा।  सोनीपत जिले में ये तीसरी बम पटाखे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। फैक्ट्री चलाने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया,  वहीं पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार अजीत कुमार डी.एस.पी. के नेतृत्व में सी.एम. फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी के दौरान फैक्टरी में भारी मात्रा में कैमिकल्स मिला है। सी.एम. फ्लाइंग की टीम ने कागजाती कार्रवाई की तो पता चला कि फैक्टरी संचालक ने किसी भी विभाग से किसी प्रकार की कोई मंजूरी  नहीं ले रखी थी। 

दरअसल औद्योगिक क्षेत्र सोनीपत में सी.एम. फ्लाइंग टीम को पटाखे बनाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सी.एम. फ्लाइंग टीम जानकारी जुटाई तो काफी मात्रा में कैमिकल्स मिला, जिसमें पोप-पोप ब्रांड के नाम से पटाखे बनाए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि फैक्टरी के अंदर कई मशीने मिली हैं जबकि एक लैब भी मिली है। वहीं इस रेड के बाद पुलिस फिर सवालों के घेरे में है कि आखिरकार पुलिस चौकी के इतना नजदीक अवैध बम फैक्ट्री कैसे चल रही थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static