भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हरियाणा कांग्रेस की अहम बैठक, प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल भी हुए शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 05:46 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस द्वारा चंडीगढ़ में एक अहम बैठक की गई। पार्टी के नए प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल भी बैठक में मौजूद रहे। यात्रा के सफल आयोजन को लेकर बैठक में जिम्मेदारियां तय की गई हैं। राव दान सिंह को भारत जोड़ा यात्रा के लिए हरियाणा का इंचार्ज बनाया गया है। इसी के साथ पार्टी द्वारा कई कमेटियों का भी गठन किया गया है।

 

कमेटियों के सदस्यों से खुद फीडबैक लेंगे प्रभारी गोयल

 

बैठक में हुई चर्चा को लेकर जानकारी देते हुए प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने एक प्रेसवार्ता भी की। हरियाणा कांग्रेस में प्रभारी बनाए जाने पर गोहिल ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा राज्य से दो चरणों में गुजरेगी। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है, जब किसी नेता द्वारा इतनी लंबी पदयात्रा की जा रही है। गोहिल ने कहा कि देश में भाषा और धर्म के नाम पर जहर घोला जा रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर राहुल गांधी अलग-अलग राज्यों में लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। गोहिल ने कहा कि हरियाणा में भी राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा की तैयारियों को लेकर कई कमेटियां भी बनाई गई हैं, जिसके सदस्यों से वे खुद संवाद करते रहेंगे। वहीं विधायकों से बात करने की जिम्मेदारी नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की है।

 

PunjabKesari

 

प्रभारी का दावा, 2024 में हरियाणा में बनेगी कांग्रेस की सरकार

 

कांग्रेस प्रभारी गोहिल ने हरियाणा में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों की कमी के चलते कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई थी। हमारी सरकार नहीं बनने पर प्रदेश के लोगों को इसका दंड भुगतना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। वहीं हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी के आरोपों पर पलटवार करते हुए शक्ति सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले बताएं कि उनकी पार्टी में कौन सा लोकतंत्र है। गोहिल ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि पार्टी का संगठन ग्रास रुट पर मजबूत हो। इसके लिए वे नेताओं व कार्यकर्ताओं से खुद बात करेंगे।

 

21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा, देखें क्या होगा 3 दिन का पूरा रूट

 

हरियाणा में 21 दिसंबर को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री होने जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में 3 दिन तक रहेगी। फिरोजपुर झिरका में मुंडका बॉर्डर पर 21 दिसंबर को सुबह 7 बजे यात्रा का स्वागत किया जाएगा...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static