जुलाई के शुरूआती दिनों में गर्मी ने बढ़ाए अपने तेवर, लोग हुए हलकान

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2020 - 05:01 PM (IST)

पानीपत (राजेश): शुक्रवार को जिलावासियों को गर्मी के कारण डबल अटैक का सामना करना पड़ा। दिन भर तेज धूप ओर गर्म हवा चलने से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कफ्र्यू जैसे हालात होने लगे हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लगातार तापमान बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को भी तापमान 41 डिग्री सैल्यिसयस से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस तक रहा, वहीं पर शुक्रवार को सूर्यदेव ने सुबह से ही अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया और दिन के समय तो हालात इतने बुरे हो गए थे कि धूप में चंद सैंकड़ों के लिए भी नहीं खड़ा हुआ जा रहा था। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है। शाम तक लोग घरों में ही दुबके रहे।

मौसम विभाग के अनुसार गर्मी का कहर अभी जारी रहेगी। एक सप्ताह से तापमान बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि इस बार गर्मी काफी बढ़ रही है और अगले कई दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।  वहीं पर धूल भरी आंधी चलने के सम्भावना बनी हुई है।

41 डिग्री पंहुचा अधिकतम तापमान 
शुक्रवार को दिन की शुरूआत तेज धूप से ही शुरू हुई। सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर सूर्यदेव आसमान से बाहर निकले और दिन चढऩे के साथ-साथ तेज किरणें भी आती गई, जिससे तापमान भी बढ़ता गया। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सैल्सियस तक दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से जहां पर 5 डिग्री अधिक था, वहीं न्यूनतम तापमान भी 4 डिग्री सैल्सियस अधिक रहा। ऐसे में लोगों को रात और दिन में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। जून की गर्मी ने इस बार पिछले सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में गहराया बिजली संकट
भीषण गर्मी के कारण सबसे ज्यादा गांव के लोग प्रभावित हो रहे हैं। वहीं पर गांवों में बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह से नहीं हो रही है। दिन के समय लाइट न होने के कारण गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है और बीमार पड़ रहे हैं। दिन के समय पुरा दिन लाइट गायब रहती है वहीं पर रात को भी बिजली के अघोषित कट लगते हैं। जिसके कारण सबसे ज्यादा प्रभाव छोटे बच्चों और बुर्जगों पर पड़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static