पेट्रोल,डीजल और CNG के महंगे होने के विरोध में कैब, ऑटो ड्राइवर, 12 अप्रैल को करेंगे चक्का जाम

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 10:27 AM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): सिटी ब्यूटीफुल यानी चंडीगढ़ के अंदर 12 अप्रैल को कोई भी कैब,ऑटो या टैक्सी नहीं चलेगी। पेट्रोल डीजल तथा सीएनजी के दाम लगातार बढ़ने पर सभी चालकों ने एकमत होकर यह निर्णय लिया है उन्होंने कहा है कि पेट्रोल डीजल तथा सीएनजी के दाम तो पढ़ रहे हैं मगर उनको यात्री ले जाने पर बढ़े हुए दाम नहीं मिल पा रहे हैं। पेट्रोल डीजल तथा सीएनजी के दाम बढ़ने के कारण वह हम मजबूर हैं कि पुराने क्रेट पर अपने वाहनकैसे चलाएं तथा यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पुराने दाम पर कैसे पहुंचाएं। उनकी मांग है कि प्रशासन के द्वारा यात्रियों को आवागमन करवाने के लिए उनके वाहनों के दाम भी बढ़ाए जाएं।

कैब ऑटो संयुक्त मोर्चा  ने दावा किया कि ट्राई सिटी में लगभग  40 हजार ड्राइवर हैं व पेट्रोल डीजल व सी एन जी के बढ़ते दामों के कारण उनकी रोजी रोटी बन्द होने की कगार पर है । उनकी सुध  ना तो उनकी एग्रीगेटर कंपनियां और  न ही  प्रशासन लेता है।  गौरतलब है कि प्रशासन सिर्फ रेट बढ़ाने का नोटिफिकेशन तो जरूर निकाल देता है लेकिन उसकी इंप्लीमेंटेशन का कोई भी प्रयास नहीं करता है। दूसरी और कैब कंपनियां भी रेट बढ़ाने से गुरेज कर रही हैं। ऐसे में ऑटोकैब ड्राइवर जाएं तो जाएं कहां, इसलिए मजबूरन 12 अप्रैल को वह ट्राई सिटी में चक्का जाम (कोई भी कैब या ऑटो नहीं चलेंगे) करेंगे , यह एक सांकेतिक लेकिन शांतिपूर्वक प्रदर्शन होगा लेकिन 

यदि  प्रदर्शन खत्म होने के बाद भी ऑटो कैब  ड्राइवर की मांगे न मानी गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर फैसला लिया जाएगा। 12 अप्रैल को सांकेतिक रूप से होने वाले प्रदर्शन के बाद यह लोग आगामी रणनीति पर फैसला ले सकते हैं। इनका कहना है कि अगर आवश्यकता पड़ी तो इनकी हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल में भी तब्दील हो सकती है। इन चालकों का कहना है कि यह प्रतिदिन मेहनत मजदूरी कर ताजी कमाने तथा तारीख आने वालों में से हैं। पेट्रोल डीजल तथा सीएनजी के बढ़ते दामों ने उनके तथा उनके परिवारों के मुंह के निवाले को छीन लिया है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static