कुछ पैसों के लालच में बच्चे नदी में लगाते हैं छलांग, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

punjabkesari.in Sunday, Apr 03, 2022 - 04:32 PM (IST)

पानीपत(अनिल): पानीपत में इन दिनों कुछ बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर गहरी नदी में छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन प्रशासन इन बच्चों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। दरअसल, हरियाणा औऱ उत्तर प्रदेश की सीमा के बीचों-बीच से यमुना नदी निकलती है औऱ इस नदी में लोग आस्था के रूप में एक, दो पांच रुपये डालते हैं।

जिन्हे ये जान की परवाह किए बिना निकालते हैं। अपने मुंह में एक सिक्के को रखकर दूसरे की तलाश में निकल जाते हैं। इस काम में ये बच्चे इतने माहिर हो चुके हैं कि वो एक बारी में मुंह में करीब 30 से 40रुपये के सिक्के रख लेते हैं।

इन बच्चों ने बताया कि वो उत्तर प्रदेश के साथ लगते गांव के रहने वाले हैं और उनके माता-पिता मजदूरी करते हैं। वो हर रोज सुबह 7 बजे यमुना नदी पर आ जाते हैं और शाम 6 बजे तक पैसे निकालने का काम करते हैं। वो रोजाना 800 से एक हजार रुपये यमुना नदी से निकाल लेते हैं। हैरानी की बात ये है कि इन बच्चों को यहां कोई रोकने वाला भी नहीं है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static