इंदुराज नरवाल 17 नवंबर को लेंगे विधायक पद की शपथ, 6 दिसंबर को होगा कार्यकर्ता सम्मेलन

punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2020 - 03:02 PM (IST)

गोहाना (सुनील): बरोदा उपचुनाव जीते कांग्रेस के इंदुराज नरवाल 17 नवंबर को विधायक पद की शपथ लेंगे। इसके बाद 6 दिसंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। सम्मेलन के बाद हर गांव का धन्यवाद दौरा किया जाएगा। इसकी जानकारी आज गोहाना में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस कॉन्फेंस कर दी।  

इस दौरान दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव में लोगों ने प्रदेश सरकार को नकराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों को बर्बादी को और ले गई। यह अहंकार भरी सरकार है। जिसको बरोदा उपचुनाव में झटका दिया।  



उन्होंने कहा कि लगता है इसके बाद भी यह सुधरने वाले नहीं है। दीपेंद्र ने कहा कि हम सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। हरियाणा के लोगों और प्रदेश के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। वहीं बीजेपी व जेजेपी द्वारा इंदुराज को कोई नहीं जानने की बात कहने पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस अहंकार को लोगों ने तोड़ा है। लोग इस गठबंधन की सरकार में विश्वास नहीं रखते।

बता दें कि बीती 3 नवंबर को बरोदा उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी, इसके बाद 10 नवंबर को वोटों की गिनती हुई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल बाजी मार गए। उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी योगेश्वर दत्त को 10 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। इस जीत के बाद अब इंदुराज मंगलवार को विधायक पद की शपथ लेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static