इनेलो ने संगठन में की अहम नियुक्तियां, जानें किसे क्या जिम्मेवारी सौंपी

punjabkesari.in Thursday, Apr 22, 2021 - 04:01 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): इंडियन नेशनल लोकदल ने पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां करते हुए सूची जारी की है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला और प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला से सलाह-मशविरा कर बहादुर नायक हिसार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है और इनके स्थान पर शंकर लाल ओड को टपरीवाल प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक नियुक्त किया है।

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि जींद निवासी विजेंद्र रेढू को राज्य और पानीपत निवासी रेनू राणा पार्टी प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है। सतपाल आमली को जगाधरी का ग्रामीण हलके का प्रधान बनाया गया है। छोटू राम बेलरखा को किसान प्रकोष्ठ जींद का जिला प्रधान नियुक्त किया है और सरदार अमरप्रीत सिंह को जगाधरी हलके का शहरी प्रधान बनाया गया है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static