कृषि कानूनों को लेकर सड़कों पर उतरी इनेलो, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2020 - 04:09 PM (IST)

हिसार, फरीदाबाद/झज्जर (विनोद/अनिल/प्रवीण): नए कृषि कानूनों का किसानों के साथ कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दल जमकर विरोध कर रहे हैं। जगह-जगह इनके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। हरियाणा में किसानों को कांग्रेस के साथ अन्य दलों का समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में आज इनेलो कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरी और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। हिसार के लघुसचिवालय में जिलाध्यक्ष सतबीर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओं ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ झज्जर में इनलो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

हिसार के लघुसचिवालय में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ इनेलो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान इनेलो नेताओं ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर पूर्व मंत्री भागीरथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

PunjabKesari, haryana

पूर्व मंत्री भागीरथ ने कहा कि पूंजीपति किसानों से सस्ता अनाज व अन्य वस्तुएं खरीदेंगे और बाद में कई गुणा रेट पर आम आदमी को बचेंगे। उन्होंने कहा कि किसान व आम जनता विरोधी इन कानूनों को लेकर बरोदा उपचुनाव में हलका की जनता भाजपा व उसके सहयोगी दलों को सबक सिखाने का काम करेगी। 

कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को झज्जर में इनेलो के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। यहां उन्होंने इन कृषि कानूनों के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने से पूर्व इनेलो के कार्यकर्ता यहां पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए और बाद में शहरभर में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शन का नेतृत्व इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक नरेश शर्मा ने किया। प्रदर्शन के दौरान इनेलो कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ शहर की सड़कों पर जमकर नारेबाजी की। यहां लघु सचिवालय पहुंचने के बाद तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 

ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया के रूबरू हुए इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा ने कृषि कानूनों को पास कराने के लिए भाजपा सरकार के साथ-साथ कांग्रेस को भी जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर इन कानूनों का विरोध कर रही है। जबकि हरियाणा में इसी कांग्रेस के मुखिया ने भाजपा के साथ गुप्त समझौता कर केवल विरोध की रस्म अदायगी की। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल के नेता व पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा भाजपा के हाथों की कठपुतली बने हुए हैं।

PunjabKesari, haryana

आज फरीदाबाद में इनेलो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ मिलकर सेक्टर 12 पर प्रदर्शन किया और एसडीएम को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इनेलो के जिला प्रधान देवेंद्र चौहान ने कहा कि किसानों को लगता है कि यह कानून उन्हें नुकसान देगा, किसान केवल एक ही मांग कर रहे हैं कि उनका माल एमएसपी पर खरीदा जाए पर सरकार केवल जुबानी आश्वासन दे रही है, जबकि किसान लिखित में इसकी मांग कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static