अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के रंग-बिरंगे रंगों को देख चुके हैं लाखों पर्यटक

punjabkesari.in Thursday, Dec 05, 2019 - 02:42 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (धमीजा): अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 के रंग-बिरंगे रंगों को अब तक देश-विदेश से लाखों लोग देख चुके हैं। इस महोत्सव के आगोश में नित रोज कोई न कोई ऐतिहासिक और यादगार क्षण समा रहा है। इस प्रकार नित नए आयाम स्थापित करते महोत्सव को देखकर सहजता से आंकलन किया जा सकता है कि राज्य सरकार और प्रशासन के प्रयास सार्थक हुए हैं। इस महोत्सव का रंग पूरे विश्व पर चढ़ चुका है। विदेशों तक हो रहे प्रचार-प्रसार से विदेशी पर्यटक भी इस महोत्सव में पहुंच रहे हैं।


Image result for अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के रंग-बिरंगे रंगों को देख चुके हैं लाखों पर्यटक

गुजरता एक-एक क्षण नए कीॢतमानों के साथ नया इतिहास बनाता जा रहा है। इस इतिहास के यादगार पलों के साक्षी अब तक लाखों पर्यटक बन चुके हैं। इसी कड़ी में पर्यटकों ने महोत्सव के 12वें दिन सरस और शिल्प मेले में जमकर खरीदारी की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर आनंद उठाया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से ही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का प्रचार-प्रसार राष्ट्रीय ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया गया है। इसके अलावा सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के अधिकारियों के विशेष प्रयासों से कुरुक्षेत्र ही नहीं प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक मात्रा में प्रचार-प्रसार के लिए होॄडग्स और प्रसार के अन्य माध्यमों का बखूबी प्रयोग किया गया है। बुधवार को जैसे-जैसे महोत्सव के कार्यक्रमों ने अपना रंग जमाया वैसे-वैसे सायं तक महोत्सव में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, लोगों ने जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया वहीं विभिन्न व्यंजनों का भी जमकर स्वाद चखा। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी महोत्सव में खूब मस्ती की और युवाओं में सैल्फी लेने का क्रेज देखते ही बन रहा था।

Image result for अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के रंग-बिरंगे रंगों को देख चुके हैं लाखों पर्यटक

स्टाल नम्बर 560 पर विद्याॢथयों व पर्यटकों को करवाया जा रहा है विज्ञान से रू-ब-रू
सोसायटी फॉर प्रोमोशन ऑफ साइंस एंड टैक्नोलॉजी इन इंडिया पंचकूला के अध्यक्ष व पूर्व मुख्य सचिव हरियाणा रिटायर्ड आई.ए.एस. ने सम्पूर्ण भारत वर्ष से विज्ञान के प्रचार-प्रसार की बीड़ा उठाया है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में स्टॉल नम्बर 560-61 पर विज्ञान की प्रदर्शनी लगाई है, जिसके अंदर विज्ञान के अनोखे मॉडल लोगों को अपनी ओर आकॢषत कर रहे हैं। टैलीस्कोप, जिसके द्वारा लोगों की चांद और सितारों से मुलाकात करवाई जा रही है, लोगों को बहुत अधिक पसंद आ रहा है और चांद के वास्तविक रूप को देख कर लोग रोमांचित हो रहे हैं।

Image result for अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव
स्टाल नम्बर 786 को चुना उत्कृष्टï स्टाल के रूप में
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के भव्य अवसर पर जहां शिल्पकार अपने स्टाल को प्रदॢशत कर रहे हैं, स्वयं सहायता समूह की ऊषा ने अपना रसोई की रैसिपी से सम्बन्धित स्टाल नम्बर 786 लगाया है। इस स्टाल पर उनके द्वारा एन.डी.आर.आई. करनाल द्वारा प्रशिक्षण लेकर गुलाब जामुन मिठाई को बनाया जा रहा है।  बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता के मार्गदर्शन में सरस मेला प्रबंधन टीम के सदस्यों ने स्टाल नम्बर 786 को उत्कृष्टï स्टाल के रूप में चुना है। भारती स्वयं सहायता समूह की संचालिका ऊषा ने बातचीत करते हुए बताया कि उनके समूह द्वारा अन्य प्रोडक्ट्स भी तैयार किए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static