क्या तबाही का इंतजार कर रहा प्रशासन? मानसून सिर पर, बाढ़ रोकथाम कार्यों पर काम अभी बाकी

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2020 - 09:47 AM (IST)

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): हरियाणा में मानसून आ पहुंचा है लेकिन बाढ़ रोकथाम के सभी कार्य अभी तक पूरे नहीं हुए। हरियाणा के विभिन्न इलाकों में  अभी तक कई ऐसे काम है जो 25 जून तक पूरे किए जाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन अभी वह कार्य संपन्न नहीं हुए। अधिकारियों का कहना है कि कुछ कार्य 30 जून के बाद ही पूरे हो पाएंगे हरियाणा के यमुनानगर के इलावा करनाल, पानीपत, सोनीपत आदि में भी बाढ़ रोकथाम के कुछ कार्य भी नहीं हुए हैं। इसी तरह यमुनानगर में भी गुमथला राव, ताजेवाला, लापरा में अभी बाढ़ रोकथाम के कार्य चल रहे हैं।

यमुनानगर में सिंचाई विभाग हरियाणा के अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ से बचाव के लिए सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। सिंचाई विभाग के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर आर एस मित्तल ने दावा किया कि हथिनी कुंड बैराज के आसपास का कार्य एक दो दिन में पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी कार्य 25 जून तक पूरे होने को कहा था। जिनमें से ज्यादातर कार्य हो चुके हैं लेकिन कुछ कार्य वह 30 जून के बाद ही पूरे हो पाएंगे।

बाढ़ इन इलाकों में हर साल तबाही मचाती है। इसलिए इलाके के लोग भयभीत रहते हैं। जहां बाढ़ रोकथाम कार्य अभी चल रहे हैं उन इलाकों के ग्रामीण परेशान और चिंतित हैं कहीं हर बार की तरह इस बार भी बाढ़ से उनका नुकसान ना हो जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static