किसान नेता राकेश टिकैत को देशद्रोही कहना गलत : दिग्विजय चौटाला
punjabkesari.in Saturday, Jan 30, 2021 - 10:49 AM (IST)
चंडीगढ़ : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने भी राकेश टिकैत के समर्थन में बयान देते हुए कहा कि वह देश के महान किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का खून है, उन्हें देशद्रोही कहना गलत है। उन्हें देशद्रोही कहने के शब्दों पर पुर्नविचार करें।
उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत किसानों के सच्चे हिमायती रहे हैं, अगर किसी को पकडऩा है तो गुरनाम सिंह चढूनी जैसे को पकड़ें। उन्होंने कहा कि चढूनी ने लोगों को बरगला कर हुड़दंग मचवाया। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत कभी देश के विरोध में नहीं रहे। उन्होंने राकेश टिकैत सरीखे लोगों को सच्चे देशभक्त करार दिया।