3 दिसंबर से दोबारा लगेगा गृह मंत्री विज का जनता दरबार, हर शनिवार को सुनेंगे लोगों की समस्याएं

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 06:02 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): प्रदेश में चुनावी आचार संहिता समाप्त होने के बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार आगामी तीन दिसम्बर से दोबारा शुरू होगा। लोगों की समस्याएं सुनने के लिए विज हर शनिवार को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहले की तरह मौजूद रहेंगे।

 

बता दें कि अनिल विज तीन दिसंबर से हर शनिवार को सुबह 10 बजे से रेस्ट हाउस में प्रदेश की जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उनके निवारण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे। इसी प्रकार अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को वह प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अपने आवास पर सुनेंगे। 

 

गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में काफी प्रचलित है, जिसमें हर शनिवार को प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। जनता दरबार में मौके पर ही गृह मंत्री हर समस्या को स्वयं सुनते हुए उनके निवारण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हैं। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static