जसपाल सिंह मैहरा बने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता

punjabkesari.in Wednesday, Aug 11, 2021 - 11:36 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): जसपाल सिंह मैहरा को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण का मुख्य अभियंता नियुक्त किया गया है। इसको लेकर सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले वे गुरुग्राम में ही एचएसआरडीसी के अधीक्षक अभियंता के पद पर कार्य कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि मैहरा साधारण परिवार से हैं। जिन्होंने प्रारंभिक शिक्षा पैतृक गांव लोहार माजरा कुरुक्षेत्र के प्राथमिक स्कूल से ली थी और दसवीं तक ज्योतिसर के सरकारी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की। 

इसके बाद वर्ष 1989 मौजूदा एनआईटी तत्कालीन क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज कुरुक्षेत्र (रैक) से बीएससी सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और 1992 में एमटेक की डिग्री भी इसी संस्थान से ली थी जो कि उस समय में बहुत ही बड़े सम्मान की बात थी। सबसे पहले उन्होंने लेक्चरर के तौर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज सिरसा में सेवाएं दी। उसके बाद 1993 में एसडीओ सिविल के पद पर चयनित हुए।

उन्होंने 1995 में एसडीओ के रूप में सबसे पहले नीलोखेड़ी करनाल से शुरुआत की। साल 2008 में कार्यकारी अभियंता के पद पर पदोन्नत हुए उसके बाद 2018 में अधीक्षक अभियंता के पद पर पदोन्नत हुए थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के भिन्न-भिन्न स्थानों पर अपनी सेवा दी।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Related News

static