जसविन्द्र खैहरा बने शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड का सदस्य, नियुक्ति के लिए डिप्टी सीएम का किया धन्यवाद

punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2020 - 02:33 PM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा सरकार ने जेजेपी नेता डॉ. जसविन्द्र खैहरा को शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड का सदस्य बनाया है। इस नियुक्ति के बाद बुधवार को जसविन्द्र खैहरा पार्टी के पदाधिकारियों के साथ चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात कर शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर उनका धन्यवाद किया। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उनका मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। 

PunjabKesari, haryana

 इसके साथ जसविन्द्र ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला का भी धन्यवाद किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static