हरियाणा में स्थाई मान्यता वाली पार्टी बनी जेजेपी, चुनाव आयोग ने जारी किया प्रमाण पत्र

punjabkesari.in Friday, Nov 29, 2019 - 07:39 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा में अब जेजेपी भी स्थाई मान्यता वाली पार्टी बन गई है। जननायक जनता पार्टी को मान्यता मिल गई। चुनाव आयोग ने जननायक जनता पार्टी का मान्यता प्रमाणपत्र जारी किया है। वहीं इसके साथ ही पार्टी के स्थाई चुनाव निशान की भी मंजूरी मिल गई। जेजेपी का ‘चाबी’ ही चुनाव निशान रहेगा। अभी हाल में ही हुए विधानसभा चुनाव में मिले अच्छे वोटों की वजह से जेजेपी को यह मान्यता मिली है। बता दें कि हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों में जेजेपी को 10 सीट पर जीत मिली है। 

PunjabKesari, haryana


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static