पंचायत चुनाव से पहले JJP ने किया संगठन विस्तार, 56 पदाधिकारियों को किया नियुक्त

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 07:39 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए पंचायती राज प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष संजय कबलाना व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 56 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। पार्टी द्वारा गुरुग्राम जिले में अशोक धारीवाल को पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

जेजेपी पंचायती राज प्रकोष्ठ में रेवाड़ी निवासी महेंद्र सरपंच वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रेवाड़ी निवासी रमन यादव, झज्जर निवासी प्रवेश चौहान, रोहतक निवासी अमित पहलवान, अंबाला निवासी लाजपत ब्रह्मपुर, गुरुग्राम निवासी पूर्व पंच रामबीर, हिसार निवासी शमशेर सरपंच और भिवानी निवासी अजमेर को नियुक्त किया है।

पार्टी ने करनाल निवासी संदीप सिंह, रेवाड़ी निवासी श्योतज पूर्व सरपंच, महेंद्रगढ़ निवासी लक्खा गुर्जर, ऐलनाबाद निवासी विकास भांभू, पंचकूला निवासी हुसैन लाल खान, हिसार निवासी हंस राज यादव, भिवानी निवासी पूर्व बीडीसी वीरेंद्र और कैथल निवासी राम मेहर को पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव बनाया है। प्रदेश सचिव के पद पर दादरी निवासी ओमबीर सिंह, कैथल निवासी कुलदीप सिंह, नूंह निवासी सलीम, झज्जर निवासी धर्मपाल, पलवल निवासी विजय सौरोत, हिसार निवासी वजीर नंबरदार, भिवानी निवासी जोगिंदर सिंह और रोहतक निवासी राजेंद्र सिंह को नियुक्त किया है।

पंचायती राज प्रकोष्ठ में कुरुक्षेत्र निवासी दिलबाग गोराया पूर्व सरपंच को प्रदेश संगठन सचिव, झज्जर निवासी पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य जितेंद्र सिंह को प्रदेश प्रचार सचिव और फतेहाबाद निवासी मास्टर अवतार सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया है। इनके अलावा पंचायती राज प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में करनाल निवासी प्रदीप पूनिया, महेंद्र सिंह, यमुनानगर निवासी निर्मल सिंह, धर्म सिंह, हिसार निवासी कुलदीप जांगड़ा, रामेश्वर पूर्व सरपंच, संदीप उगलान, ऋषि नंबरदार, सोनीपत निवासी श्याम लाल, नफल सिंह, दादरी निवासी धर्मबीर सिंह, कैथल निवासी राजेश, कुरूक्षेत्र निवासी राजपाल पूर्व सरपंच, महेंद्रगढ़ निवासी मुकेश कुमार पूर्व सरपंच, नूंह निवासी दीन मोहम्मद, जींद निवासी राजेश धानक, जगबीर उचाना सदस्य होंगे। इसी तरह पानीपत निवासी लालचंद, रोहतक निवासी सुरेंद्र सांपला, फतेहाबाद निवासी हनुमान रामसरा, सिरसा निवासी रणबीर चड़ीवाल, पलवल निवासी लेखराज दहिया, गुरुग्राम निवासी मुबारिक खान पूर्व सरपंच, फरीदाबाद निवासी कृष्ण सरपंच, प्रेम सरपंच, पंचकुला निवासी राजेंद्र पाल, भिवानी निवासी सुरेश नंबरदार व सतप्रकाश को भी सदस्य बनाया गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static