करनाल : खेतों से भागते हुए नहर में गिरी 7 नील गाय, एक की हुई मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jun 02, 2021 - 12:13 PM (IST)

करनाल (विकास) : करनाल में खेतों से भागते हुए 7 नील गाय नहर में गिर गई। काछवा रोड स्थित नहर में 7 नील गायों के गिरने के बाद आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। जबकि पानी का बहाव काफी तेज था और 1 नील गाय जाल में फंस गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

वहीं 6 नील गायों को बचाने के लिए कई घंटे मशक्कत की गई। गौशाला व नगर निगम के कर्मचारी पहुंचे और नहर में फंसी नील गायों को बाहर निकालने की कवायद शुरू की। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद 6 नील गायों को बाहर निकाला गया। पानी का बहाव काफ़ी तेज़ था और लोगों को देख नील गाय नहर की गहराई की तरफ जा रही थी इसलिए नील गायों को बाहर निकालने में समय लग गया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static