करनाल की आबोहवा अब पहले से शुद्ध, ए.क्यू.आई. 100 पर आया

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2020 - 09:25 AM (IST)

करनाल : पर्यावरण प्रदूषण से ङ्क्षचतित लोगों के लिए राहत की खबर है। जिले की आबोहवा अब पहले से शुद्ध हो चुकी है। अब आप बिना डर के खुलकर सांस ले सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो तेज बरसात के बाद हालात में भी तेजी से सुधार हुआ। हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से वीरवार को जारी आंकड़ों के अनुसार करनाल का एयर क्वालिटी इंडैक्स (ए.क्यू.आई.) 100 पर आ चुका है। गत बुधवार को 70 तक आने के बाद इसमें फिर से कुछ बढ़ौतरी देखने को मिली। वाहनों के प्रदूषण व अन्य कारणों से यह फिर से बढ़त की ओर है। दीवाली के दिनों में इसने 300 का आंकड़ा तक पार कर लिया था। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों की मानें तो यह बरसात का असर है। बारिश के बाद हवा में घुले धूलकण व फानों की आग का धुआं छंट चुका है। 

 ए.क्यू.आई. के स्तर का स्वास्थ्य पर असर 
ए.क्यू.आई.    हवा की गुणवत्ता 
0 से 50        अ'छा 
31 से 100     संतोषजनक
101 से 200    मॉडरेट
201 से 300    खराब  
301 से 400    बेहद खराब 
नोट : ए.क्यू.आई. का स्तर 100 से अधिक होने पर फेफड़ों, अस्थमा व दिल के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत आना शुरू हो जाती है। 

 फतेहाबाद व हिसार की हवा खराब 
हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में फतेहाबाद व हिसार की हवा अब भी खराब है। फतेहाबाद में ए.क्यू.आई. 349 व हिसार में वीरवार को इसकी मात्रा 305 रही। अम्बाला में 232, बहादुरगढ़ में 265, गुडग़ांव में 252, मानेसर में 300 और रोहतक में ए.क्यू.आई. 211 रहा। 201 से 300 तक एयर क्वालिटी इंडैक्स खराब वातावरण की श्रेणी में आता है। 

 ‘‘बरसात के बाद हवा में शुद्धता आई है। अ'छी बात है कि करनाल का एयर क्वालिटी इंडैक्स अब 100 पर आ गया है। लोगों से अपील है कि वे पर्यावरण प्रदूषण को रोकने में सहयोग करें। अपने-अपने स्तर पर किए गए छोटे-छोटे प्रयास रंग ला सकते हैं। विभाग की ओर से इस बार जनता से अपील की गई थी कि दीवाली पर पटाखे न जलाएं। इसके लिए विशेष अभियान भी चलाया गया था।’’
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static