देश की एक इंच जमीन किसी को नहीं लेने देंगे: रतन लाल कटारिया(VIDEO)

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2020 - 10:25 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): चाइना द्वारा भारत के सैनिकों पर कायराना हमले पर जहां विपक्ष, सामाजिक संगठन आक्रोशित है। वहीं बीजेपी भी इस मुद्दे को हलके में नहीं ले रही। बीजेपी के वरिष्ठ नेता रतन लाल कटारिया ने कहा आज हिन्दुस्तान किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं है और अपने देश की सुरक्षा करना जनता है। 

हम अपने देश की एक इंच जमीन किसी को नहीं लेने देंगे। उन्होंने चाइना को चेतावनी भरे लहजे में कहा की चाइना भारत को 1962 का भारत समझने की गलती न करे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने कहा है की देश के वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

चाइना पर निशाना साधते हुए रतन  लाल कटारिया ने कहा की चाइना की बदौलत आज पूरा विश्व परेशान है। जिसने पहले कोरोना जैसी महामारी फैलाई और अब भारतीय जवानों पर कायराना हमला किया है। जो निंदनीय है। उन्होंने कहा हमारे प्रधानमंत्री ने मामले की नजाकत को समझते हुए तुरंत रक्षामंत्री से तीनों सेना प्रमुखों से वार्ता के आदेश दिए थे। जिसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उनसे वार्ता कर मामले की जानकारी ली और बॉर्डर पर चल रही गतिविधियों से भी अवगत हुए। और सेना को पूरी छूट दी गई है की किसी भी स्थिति को सेना अपने तरीके से निपटने के लिए आजाद है। 

हालात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रतन लाल कटारिया ने कहा की उन्हें लगता है की वास्तव में चाइना बौखलाया हुआ है। पूरा विश्व  जानना चाहता है की कोरोना वायरस क्यों फैला, भारत भी उन देशों के साथ है। चाइना ने आखिर इस पर क्यों अंकुश नहीं लगाया, भारत की साफ नीति से चाइना दुखी है की क्यों वह दूसरे देशों के साथ खड़ा है। चाइना पड़ोसी देशों को बरगलाने की कोशिश करता है चाहे पकिस्तान हो या नेपाल। उन्होंने कहा भारत चाइना का विश्व के समक्ष भांडाभोड़ करता है। जिससे चाइना बौखलाहट में है। 

लगातार चाइना से आने वाले सामान के बहिष्कार की मांग पर भी रतन लाल कटारिया ने कहा की चाइना हमारा ही खाता है और हमें ही आंख दिखता है। चाइना की आधे से ज्यादा इनकम हिन्दुस्तान से जाती हे। इसीलिए हरियाणा सरकार ने चाइना के अनुबंद रद्द किए है और केंद्र सरकार ऐसी स्थिति में जो भी फैसला लेती है हम उसका समर्थन करते हैं।

एक साल के सरकार के कार्यकाल पर भी रतन  लाल कटारिया ने कहा की सरकार ने एक साल में देश के सबसे बड़े मुद्दे धारा 370 हटाने का काम किया। 35 ए को समाप्त किया। तीन तलाक का मुद्दा हल किया। 34 हजार लोगों को त्रिपुरा के अंदर बसाया गया और आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ा ही रहे थे की पुरे विश्व में कोरोना महामारी ने विकास की गति पर विराम लगा दिया। 

 हम धन्यवाद करना चाहते हैं हमारे प्रधानमंत्री का की, उन्होंने डब्लूएचओ के निर्णय लेने से पहले ही सभी फ्लाइट, ट्रेन व लॉकडाउन लगाकर कोरोना फैलाव पर अंकुश लगाकर देश की जनता को बचाया और पहले लॉकडाउन में देश की जनता के लिए एक लाख 70 हजार करोड़ का राहत पैकज गरीब जनता के लिए दिया।  फिर दूसरे लॉकडाउन में दूसरा राहत पैकेज 20 लाख करोड़ का दिया। रेहड़ी, मजदुर, किसान हर वर्ग का ध्यान रखते हुए पैकेज दे रहे है। लॉकडाउन में फसे मजदूरों को ट्रेनों व बसों के जरिए फ्री उनके घरों तक पहुंचाने का काम किया और आज प्रधानमंत्री के अथक प्रयास से हमारी आर्थिक स्थिति भी पटरी पर आने लगी हे। 

दर्जनों योजना आम आदमी के लिए चलाई है, ताकि उन्हें इस मंदी के समय में भी लाभ मिल सके। कटारिया ने कहा आयुष भारत के तहत हर आदमी को 5 -5 लाख का सहयोग मिला है। कटारिया ने कहा मेरे विभाग में भी 6 हजार करोड़ की अटल भू जल योजना चलाई गई है। ताकि हर घर को स्वच्छ और शुद जल मिल सके। रतन लाल कटारिया ने कहा प्रधानमंत्री ने जनता के लिए करीब 600 योजना चलाई है। ताकि हरवर्ग का विकास हो सके। रतन लाल कटारिया ने राहुल गांधी पर भी टिपणी करते हुए कहा की मैंने अपने 45 साल के राजनीतिक करियर में इतना अपरिपक्व नेता नहीं देखा जितना राहुल गांधी है। 

उन्होंने कहा हम तो शुरुआत से ही कहते आए हैं की राहुल गांधी एक डेनेस्टीक का प्रतीक है, न उनकी कोई नियत है न ही कोई नीति है, उनके पास कोई प्रोग्राम भी नहीं है। उनके पास एक गैंग है, जो परामर्श वह उनको देते हैं वह उसी पर काम करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सभी जहर उगलने का काम करते हैं। राहुल गांधी भी और उनकी मां सोनिया गांधी भी। इसके सिवाय उनके पास देश के लिए कोई काम नहीं है। 

हाल ही में बसपा का इनेलो में मर्ज होने पर रतन लाल कटारिया ने कहा की बसपा का हरियाणा में न कोई अस्तित्व था, न ही है, न कभी होगा। चुटकी लेते हुए कटारिया ने कहा की एक बार बिल्ली के भाग्य छींका टुट गया था और 1998 में 2300 मतों से एक मेंबर ऑफ पार्लियामेंट बन गया था। एक साल बाद ही मैंने साढ़े तीन लाख मतों से उन्हें हराया था। आज तक उसके बाद हरियाणा में बसपा का कोई नेता जीत हासिल नहीं कर पाया। एक आध एमएलए बना वह भी कांग्रेस और सत्ता के साथ बह गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static