विकास दुबे को पकड़ने में हरियाणा पुलिस ने कोई कोताही नहीं की: CM खट्टर

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 06:55 PM (IST)

दिल्ली (कमल कांसल): उत्तरप्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को आज मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया। इसे पुलिस की कार्रवाई कम और विकास दुबे का सोचा-समझा सरेंडर ज्यादा माना जा रहा है। वजह यह कि जितने आराम से उसकी महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हुई, वह कई सवाल खड़े कर रही है। छह दिन तक वह चार राज्यों में घूमता रहा। इसमें हरियाणा भी शामिल है। इसको लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि विकास दुबे को पकड़ने में हरियाणा पुलिस ने कोई कोताही नहीं की।

बता दें कि बुधवार सुबह विकास दुबे के फरीदाबाद में होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी गई। पुलिस ने उसकी तलाश में दिल्ली, यूपी, गुरुग्राम और फरीदाबाद और राजस्थान सहित तमाम जगहों पर छापेमारी की। विकास दुबे को हरियाणा में फरीदाबाद के सेक्टर 87 में दिखाई देने की सूचना पुलिस को मिली थी। 

सूत्रों के मुताबिक उसे मंगलवार देर रात विकास एक होटल की सीसीटीवी फुटेज में भी देखा गया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से फरार हो गया। वहीं, विकास दुबे के फरीदबाद के एक घर में छिपे होने की सूचना पर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर फरीदाबाद पुलिस ने छापा मारकर 3 लोगों को गिरफ्तार किया। 

मिली जानकारी के मुताबिक, विकास दुबे पांच जुलाई को ही यहां पर पहुंच गया था। सूत्रों के मुताबिक, यहां के इंदिरा एन्क्लेव में उसका रिश्तेदार अंकुर रहता है। पहले वह अंकुर के पास ठहरा था। बाद में उसके लिए ओयो में ठहरने की व्यवस्था की। पुलिस को इंदिरा एन्क्लेव से ही सुराग हाथ लगा था। इसके बाद अंकुर को हिरासत में लिया गया। उसने विकास के ओयो होटल में ठहरे होने की सूचना दी। इसके बाद फऱीदाबाद पुलिस ने ओयो के गेस्ट हाउस पर छापेमारी की। वहां से प्रभात उर्फ कार्तिकेय को पकड़ा गया, जबकि विकास पहले ही यहां निकल गया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static