स्पा सेंटरों पर रेड के बाद खेड़कीदौला थाना प्रभारी पर कार्रवाई, सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 08:47 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सफायर मॉल सेक्टर-90 में 18 स्पा सेंटरों में चल रहे अनैतिक कार्यों और देह व्यापार के पर्दाफाश होने के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई हुई है। खेड़कीदौला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर को सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनकी जगह इंस्पेक्टर विनोद कुमार को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। एसीपी मानेसर ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

दरअसल, यह पूरा मामला हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन की शिकायत के बाद हुई छापेमारी से जुड़ा है। महिला आयोग को सफायर-90 मॉल स्थित स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम ने छापा मारा था। छापेमारी के दौरान मॉल के 18 स्पा सेंटरों से करीब 50 लोगों को पकड़ा गया था। छापेमारी के बाद से ही स्थानीय पुलिस की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे थे। आरोप था कि इतने बड़े मॉल में लंबे समय से यह धंधा चल रहा था और थाने को इसकी भनक तक नहीं लगी। सूत्रों के अनुसार इसी लापरवाही को देखते हुए अधिकारियों ने खेड़कीदौला थाना प्रभारी पर कार्रवाई की।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static