हरियाणा में होंगी खेलो इंडिया खेलो गेम, देश भर की 20 टीमें लेंगी भाग

punjabkesari.in Friday, Jun 18, 2021 - 03:55 PM (IST)

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता ): हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह आज यमुनानगर पहुंचे थे , जहा उन्होंने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 21 नवंबर को खेलो इंडिया खेलो गेमें करवाई जाएंगी  जिसमें देश भर की 20 गेमों की टीमें भाग लेंगी।

 खेल मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया खेलो गेमों के लिए पंचकूला को चुना गया है। इसके अलावा हरियाणा में 20 अकैडमी मिली है, जबकि पांच स्वदेशी टीमें भी इन गेमो में शामिल होंगी। उन्होंने जानकारी दी कि 10 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश भर के 18 वर्ष से कम आयु के लड़के लड़कियां भाग लेंगी ।  हरियाणा का खेल विभाग व मुख्यमंत्री स्वयं इस मामले में रुचि ले रहे हैं ताकि गुवाहाटी से भी अच्छा कार्यक्रम खेलो इंडिया खेलो का हरियाणा में हो सके।

खेल मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार किसानों की समस्या हल करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि 16 फसलों का एमएसपी बढ़ाया गया है से ही किसानों को पता है उनके बारे में और उनके लाभ के बारे में उन्होंने कहा कि एक कमर्शियल ऐड है पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें किसानों को पहले इन बिलों को जानना चाहिए देखना चाहिए बाइट संदीप सिंह खेल मंत्री वही खेल मंत्री ने जानकारी दी कि हरियाणा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static