भव्य रूप से किया जाएगा खेलो इंडिया का आयोजन : संदीप सिंह

punjabkesari.in Thursday, Mar 04, 2021 - 10:47 AM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा के खेल एवं युवा मामले में मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा।  खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ इस इवेंट को यादगार भी बनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने भी आयोजन को यादगार बनाने के निर्देश दिए हैं।

खेल मंत्री ने खेलो इंडिया आयोजन को सफल बनाने के लिए खेल मंत्री खेल मंत्रालय एवं साईं अधिकारियों के साथ  आयोजन को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पंचकूला, अंबाला, करनाल व कुरुक्षेत्र आदि जिलों में खेलो इंडिया के तहत प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे काम में जुट जाएं और समय रहते सभी तैयारियों को पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि खेलों के निरीक्षण के लिए जांच टीमें भी तैनात की जाएंगी। आयोजन से पहले खेल मंत्री खुद जांच करेंगे।

उन्होंने कहा कि  इस आयोजन से खिलाडिय़ों को बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे और युवा पीढ़ी का खेलों के प्रति क्रेज बढ़ेगा। आयोजन में देश भर से खिलाड़ी भाग लेंगे और पूरी दुनिया के खेल जगत की निगाहें  खेलो इंडिया पर होंगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी की जाएगी। बैठक में केंद्रीय खेल मंत्रालय सचिव श्री रवी मित्तल, डायरेक्टर जनरल स्पोट्र्स श्री संदीप प्रधान, संयुक्त सचिव श्री अतुल सिंह, सीनियर डायरेक्टर श्री सत्यनारायण मीणा खेलो इंडिया सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static