किसान आंदोलन: पानीपत में हजारों किसानों पर केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2020 - 09:44 AM (IST)

पानीपत: किसानों को रोकने हेतु पुलिस द्वारा की गई बैरीकेङ्क्षडग व अन्य इंतजामों को धाराशायी करते हुए शुक्रवार को हजारों किसान दिल्ली की ओर कूच कर गए और पुलिस अधिकारी बेबस से तमाशा देखते रहे। बाद में पुलिस ने एस.ए.की शिकायत पर हजारों किसानों विरुद्ध थाना औद्योगिक सैक्टर-29 में भा.दं.सं.की 5 धाराओं सहित डिजास्टर मैनेजमैंट व नैशनल हाईवे एक्ट तहत केस दर्ज किया।

सिपाही निशांत ने बताया कि किसान आंदोलन को लेकर वह ड्यूटी पर था। पानीपत प्रशासन ने आंदोलनकारियों को रोकने हेतु जी.टी. रोड पर बैरीकेङ्क्षडग की थी। इसी बीच किसान नेता मान व चढूनी गु्रप किसानों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली व गाडिय़ों में आए। उन्हें अधिकारियों ने समझाया लेकिन वे नहीं माने व ड्यूटी में बाधा पहुंचाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static