Farmers Protest : किसानों ने किया ऐलान- जब तक कृषि कानून रद्द नहीं, तब तक रहेंगे टोल फ्री

punjabkesari.in Monday, Dec 28, 2020 - 08:55 AM (IST)

घरौंडा : बसताड़ा टोल पर किसानों का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने ऐलान कर दिया कि जब तक सरकार तीनों काले कानूनों को रद्द नहीं करती, तब तक सभी टोल फ्री रहेंगे और धरना भी अनिश्चितकालीन रहेगा। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का वायदा किया था, लेकिन सरकार ने किसानों को उलटा सड़कों पर खड़ा कर दिया। सरकार की ओर से लागू किए गए 3 कानूनों के विरोध में किसान 3 दिन से बसताड़ा टोल पर धरना-प्रदर्शन कर रहे है और टोल को भी फ्री कर रखा है। 

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अजय राणा ने एक दिन का उपवास रखा और संबोधित करते हुए कहा कि किसानों ने 3 दिन के लिए टोल फ्री करने का ऐलान किया था लेकिन सरकार ने किसानों की मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया इसलिए किसानों ने सभी टोल अनिश्चितकालीन के लिए फ्री करने का ऐलान करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार किसानों की मांगें नहीं मानती तब तक टोल फ्री के साथ-साथ टोल पर अनिश्चितकालीन धरना भी चलेगा। अजय राणा ने कहा कि धरने पर प्रतिदिन भूख हड़ताल चलेगी। सोमवार को 8  किसान भूख हड़ताल पर रहेंगे। इसी प्रकार प्रतिदिन भूख हड़ताल पर किसान बढ़ते जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अपने काले कानून वापस नही लिए तो आंदोलन तेज करने के लिए अलग से रणतीति तैयार की जाएगी। वहीं फाऊंडेशन की महिलाओं ने खून भरा बैनर टोल पर किसानों को सौंप  दिल्ली तक कोर कमेटी के पास भेजने का आग्रह किया। फाऊंडेशन की सदस्य सपना राणा ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चुनाव से पूर्व किसानों को फसलों की दो गुना आमदनी करने के सपने संजोए थे लेकिन उन्होंने किसानों को सड़कों पर लाकर खड़ा कर दिया। 

21 सदस्सीय कमेटी का हुआ गठन
जैसे ही टोल फ्री व अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा हुई तो अगामी रणनीति तैयार करने के लिए 5 सदस्सीय कमेटी को बढ़ाकर 21 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी के अध्यक्ष सतपाल चहल ने बताया कि संयुक्त कमेटी के आदेशानुसार कमेटी बनाई जा रही है। किसानों की आवाज केंद्र सरकार के मुखिया मोदी को सुनाई नहीं दे रही है। किसान सरकार की जडं़े उखाड़कर फैंक देंगे।

प्रतिदिन हो रहा है 60 लाख का नुक्सान
टोल अधिकारियों ने बताया कि टोल से प्रतिदिन 40 हजार वाहन गुजरते हंै और लगभग 60 लाख का नुक्सान हो रहा है। 3 दिन में लगभग 2 करोड़ का नुक्सान  हो गया है। रात 12 बजे तक टोल फ्र ी होने के आदेश हैं। अगामी जैसे आदेश होंगे वे मान्य होंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static