किसान आंदोलन पूरी दुनिया का अब तक सबसे बड़ा आंदोलन : अभय सिंह चौटाला

punjabkesari.in Monday, Feb 08, 2021 - 01:29 PM (IST)

टोहाना : किसान जनजागरण अभियान के तहत गांव समैन में आयोजित जनसभा में इनैलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा देश को बेचने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह किसान आंदोलन पूरी दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन है जिसे कनाडा, आस्ट्रेलिया, अमरीका सहित दुनिया के कई देशों में बसे भारतीयों का समर्थन मिला है दिल्‍ली की सीमाओं पर बैरीकेट्स लगाने बारे इनैलो नेता का कहना था कि ऐसी सुरक्षा की गई है मानें किसान पाकिस्तान की सीमा पर डटे हैं।

पूंजीपतियों की गुलाम बन चुकी सरकार को सबक सिखाने के देश का किसान सड़क पर आ चुका है। देश के इतिहास में किसानों का यह आंदेलन स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन को सरकारी एजैंसियों द्वारा कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हमें एकजुटता से सरकार के षड्यंत्रों को विफल करते हुए किसान आंदोलन को मजबूत करते हुए किसान विरोधी सरकार को सबक सिखाना है। सरकार द्वारा मंडियों को समाप्त करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है व स्टाक लिमिट की सीमा को खत्म करके कालाबाजरी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को रद करने में ज्यादा समय लगाया तो इससे देश कमजोर होगा। इस अवसर पर पार्टी प्रदशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, नरेन्द्र प्रजापत, जिलाध्यक्ष बलविंद्र कैरों, हल्काध्यक्ष हरिसिंह डांगरा, गुरचरण अमानी, राजपाल सैनी, महाराज सिंह कलहड़ी, हरेन्द्र नांगली, बलवंत गाजूबला, सुरेश गर्ग पप्पू डा. केशो मित्तल, रमेश जाखल, आशुसिंगला, वरूण गोयल, निर्मला नैन, बिकर सिंह हड़ौली, हरवंश खा, रमेश लाली, सुभाष गिल, राजेश गिल, सतपाल सिद्धू, मक्खन चंदपुरा, गुरजंट सिधानी सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इनेलो कभी प्रदेश के हितों की अनदेती सहन नहीं करेगी
गांव नांगला में प्रैस वार्ल में इनैलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक ताऊ देवीलाल के आदर्शों और नीतियों पर चलने वाली इनैलो पार्टी ने कभी भी प्रदेश के हितों की अनदेखी सहन नहीं की। प्रदेश के हिलें की रक्षा के लिए  ही जननायक ताऊ देबीलाल ने न्याय चित चलाया था और देश के अनदाता के हितों की रक्षा के लिए उन्होंने भी विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दिया है। पार्टी की आगामी रणनीति बारे उन्होंने कहा कि शुरू से ही उनकी पार्टी ने समाज
के कमेरे वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ी है।

उन्होंने कहा कि अब जेजेपी को भी सत्ता का लालच छोड़कर राज्य सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए और निर्दलीय विधायकों को भी अपनी आत्मा की आवाज सुनते हुए सरकार का साथ छोड़कर जनता की आवाज सुननी चाहिए। इनैलो प्रधान महासचिव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य में कई विधानसभा सीटों पर तो जनता ने भाजपा के खिलाफ जननायक जनता पार्टी के विधायकों को जिताया था, लेकिन जननायक जनता पार्टी के सभी विधायकों ने भाजपा की गोदी में बैठकर जनमत का अपमान किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static