ओलंपिक विजेता व दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की कुलपति के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी

punjabkesari.in Thursday, Jul 22, 2021 - 10:59 AM (IST)

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): भारत की पहली महिला ओलंपिक विजेता व दिल्ली  खेल विश्वविद्यालय की कुलपति कर्णम मल्लेश्वरी के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।  हरियाणा के यमुनानगर में कर्णम मल्लेश्वरी अपने परिवार के साथ रहती हैं। भारत की पहली महिला ओलंपिक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी को हाल ही में दिल्ली सरकार ने दिल्ली में बनने वाले खेल विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। कर्णम मल्लेश्वरी यमुनानगर में  कर्णम मल्लेश्वरी फाउंडेशन के तत्वाधान में वेट लिफ्टिंग एंड पावर लिफ्टिंग  अकैडमी की स्थापना कर रही है।

इसके लिए केंद्र सरकार ने एक योजना के तहत उन्हें 5 करोड़ की राशि दी है। इसी राशि से यह एकेडमी का निर्माण किया जा रहा है। कर्णम मल्लेश्वरी के पति राजेश त्यागी ने बताया कि इस बिल्डिंग के निर्माण के लिए ऑनलाइन टेंडर कॉल किए गए थे। जिसमें पंचकूला की एक फर्म ने टेंडर के लिए अप्लाई किया। उस समय उन्होंने जीएसटी 12% दिखाई जिसके चलते सबसे कम राशि होने के कारण उन्हें टेंडर मिल गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद जो उन्होंने काम पूरा होने के साथ-साथ विल दिए उसमें 18% जीएसटी ली गई। इसके अलावा जो पैमाइश करके बिल दिए गए बाद में सरकारी इंजीनियर द्वारा उसकी पैमाइश की गई तो पता चला की पैमाइश ज्यादा दिखाई गई है। जिससे 24लाख 68हजार से ज्यादा की ठगी की गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

राजेश त्यागी जो खुद वेटलिफ्टर हैं उन्होंने बताया कि संबंधित कंपनी द्वारा काम की रफ्तार धीमी रखी गई जिसके चलते खेलो इंडिया के वेटलिफ्टिंग के टूर्नामेंट जो इसी बिल्डिंग में होने से वह नहीं हो सके। इसके अलावा  कंपनी द्वारा जो मेटेरियल लगाया गया उसके बाद श्री राम इंस्टीट्यूट इंस्टीट्यूट  द्वारा सैंपल लिए वह सैंपल भी फेल हो गए।जिसके बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया। वही पुलिस थाना प्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया कि इस संबंध में कर्णम मल्लेश्वरी की शिकायत पर संबंधित कंपनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static