नवरात्रों से पहले घर आई लक्ष्मी; सोनीपत में 40 साल बाद बेटी के जन्म पर परिवार ने फूल बरसाकर मनाया जश्न, समाज को दिया बड़ा संदेश

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2026 - 07:05 PM (IST)

सोनीपत (सुशील मोर) : सोनीपत के कच्चे क्वार्टर में एक परिवार ने 40 साल बाद घर में आई नन्ही परी का ऐसा स्वागत किया कि हर कोई देखता रह गया। घर सजाया गया, फूल बरसाए गए और बेटी के जन्म को उत्सव की तरह मनाया गया। पिता का कहना है कि नवरात्रों से पहले उनके घर लक्ष्मी आई है। आखिर बेटी के स्वागत का यह अंदाज समाज को क्या संदेश दे रहा है।

सोनीपत के कच्चे क्वार्टर में परिवार में 40 साल बाद बेटी का जन्म हुआ, तो खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। नन्ही परी के घर आने की खुशी में घर को सजाया गया, फूल बरसाए गए और पूरे उत्साह के साथ उसका स्वागत किया गया।

 

PunjabKesari

 

अक्सर बेटी के जन्म को लेकर भेदभाव की खबरें सामने आती हैं, लेकिन इस परिवार ने अपने अंदाज से बता दिया कि बेटी किसी से कम नहीं। पिता ने बेटी के जन्म को घर में लक्ष्मी के आगमन से जोड़ते हुए खुशी जाहिर की। नवरात्रों से पहले बेटी के आने को परिवार ने अपने लिए खास सौभाग्य माना।

  इस परिवार की खुशी उन लोगों के लिए भी एक संदेश है, जो आज भी बेटा और बेटी के बीच फर्क करते हैं। बेटी को बोझ समझने वालों को यह परिवार बता रहा है कि संतान की खुशी उसके बेटा या बेटी होने में नहीं, बल्कि उसके परिवार का हिस्सा बनने में है। जरूरत है तो बस अपनी सोच बदलने की, ताकि हर बेटी का स्वागत इसी तरह सम्मान और प्यार के साथ हो। सोनीपत के इस परिवार ने बेटी के जन्म को जश्न में बदलकर एक खूबसूरत मिसाल पेश की है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static