लालूप्रसाद यादव के समधी ने कहा- भ्रष्टाचार की जननी है भारतीय जनता पार्टी

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2020 - 02:34 PM (IST)

रेवाड़ी (मोहिंदर भारती): बिहार के पूर्व सीएम लालूप्रसाद यादव के समधी एवं गाजियाबाद विधानसभा से सपा विधायक जितेंद्र यादव का कहना है कि भाजपा भ्रष्टाचार की जननी है, आज हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जीरो टॉलरेंस की बात करती थी, लेकिन आज फर्जी डिग्रियों पर यूपी में भर्तियां हो रही हैं। आरक्षण में सेंध लगाते हुए सवर्ण जातियों को नौकरियां दी जा रही है यह भाजपा की बंदरबांट नीति है जो गरीबों का हक छीन रही है।

यादव ने कहा कि सभी दल कहते थे कि चाइना भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहा है, लेकिन सत्ता के नशे में चूर भाजपाईयों ने किसी की नहीं सुनी। चाइना ने सदा देश को गुमराह करने का काम किया है और देश को बर्बाद करने में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र अब सामने आ रहा है, क्योंकि भाजपा चाइना से मिलकर देश को आर्थिक रूप से कमजोर करने में जुटी है। 

उन्होंने कहा कि आज देश को एकजुट होकर लडऩे की जरूरत है लेकिन आज भी भाजपा सर्वदलीय बैठक में सभी दलों को बुलावा तक नहीं दे पाई यह देशहित में नहीं है। विधायक जितेन्द्र यादव शुक्रवार को कैप्टन अजय यादव की माताजी को श्रद्धांजलि भेंट कर परिवार सांत्वना देने पहुंचे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static