LOCKDOWN के साइड इफैक्ट: मकान मालिक ने किराएदार पति-पत्नी को बुरी तरह पीटा, हालत नाजुक

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2020 - 04:39 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी):  मकान मालिक द्वारा लॉकडाउन के दौरान किराया ना मिलने पर किराएदार पति पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में किराए पर रहने वाले पति-पत्नी की आंखों के अलावा शरीर के अन्य भागों पर भी चोटों के गहरे निशान हैं। 

घटना के बाद घायल  दोनों को बल्लभगढ़ के सामान्य अस्पताल लाया गया जहां इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार तो दे दिया लेकिन दोनों की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें फरीदाबाद जिला अस्पताल यानी बादशाह खान के लिए रेफर कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मामले की सूचना संबंधित थाना आदर्श नगर पुलिस को भी दे दी गई है । 

 

 

 

               
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static