नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Sep 03, 2022 - 08:49 PM (IST)

होडल(हरिओम): स्थानीय पुलिस ने  एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने तीन साथियों के साथ मिलकर 4 महीने में एक नाबालिग लड़की से गैंग रैप किया था। यह आरोपी उसी समय से फरार चल रहा था। इतना ही नहीं आरोपी ने 24 अगस्त को अपने 6-7 साथियों के साथ मिलकर पीड़ित पक्ष पर राजीनामा का दबाव बनाने के लिए झगड़ा भी किया था। पुलिस इस दुष्कर्म के मामले में पहले एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। अभी एक आरोपी फरार है ।

 

बता दें कि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में भगोड़ा चल रहा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहा था। अधिक जानकारी देते हुए थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि शहर की नाबालिग लड़की ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसके साथ तीन युवकों सहित एक महिला ने दुष्कर्म किया। आरोपियों के दुष्कर्म से नाबालिग गर्भवती हो गई। जिसके बाद महिला और आरोपियों ने उसका गर्भपात करा दिया।

 

मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर एक महिला सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी सुरेश निवासी कच्चा तालाब को घर से गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस अधिकारी ने बताया की पकड़े गए आरोपी ने पीड़ित पक्ष पर राजीनामा का दबाव बनाने के लिए 24 अगस्त को झगड़ा किया उनके साथ मारपीट की। पकड़ा गया यह आरोपी इस मामले में भी आरोपी है। उन्होंने बताया की दुष्कर्म के चौथे आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और झगड़े के आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी अदालत में पेश किया। जिसके बाद अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static