भाजपा ने महिलाओं के लिए जो कहा है वह करके दिखाया: लतिका शर्मा

punjabkesari.in Thursday, Jun 24, 2021 - 09:56 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): संगठन सरकार की नींव है। संगठन से ही सरकार बनती है और भारतीय जनता पार्टी ने संगठन और सरकार दोनों में महिलाओं को जितना महत्व दिया वह सराहनीय है। भाजपा ने महिलाओं के लिए जो कहा वह करके दिखाया है। यह बात आज भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की हाल ही में बनाई गई कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा ने कही। लतिका शर्मा को राष्ट्रीय महिला मोर्चा का तीन दशक का अनुभव है। वह महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक निभा चुकी हैं। 

उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जो उन पर विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरेंगी। शर्मा ने कहा कि कोरोना एक बहुत बड़ी चुनौती उभर कर सामने आई है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनता की सेवा के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई गई हैं। सभी के सहयोग से इस पर जीत हासिल की जा सकती है। जिसमें सबसे अधिक योगदान महिलाओं का जरूरी है। महिला अपने परिवार, समाज और देश में इतना अहम रोल रखती हैं जैसे मोटरसाइकिल के दो पहियों में से एक पहिया रखता है।

इस मौके पर शर्मा ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने महिलाओं को महत्व देने के लिए पंचायती सीटों में 50 फ़ीसदी महिलाओं के लिए आरक्षित की है। कॉरपोरेशन में भी प्रमुख पदों पर महिलाओं को महत्व दिया है। महिलाओं के लिए राजनीतिक कार्यों, सामाजिक कार्यों में बड़ी चुनौती रहती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाएं बढ़-चढ़कर सामने आ रही हैं। भाजपा ने ही सुषमा स्वराज विपक्ष की नेता बनाई गई। आज केंद्र सरकार में निर्मला सीतारमण, समृति ईरानी जैसी बहुत सी महिलाएं शासन कर रही हैं। महिला मोर्चा के अलावा संगठन में भी बड़ी जिम्मेदारियां महिलाओं के पास हैं। हरियाणा की सह प्रभारी सांसद अन्नपूर्णा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static