7 साल में करीब दो दर्जन पेपर लीक होना सरकार-प्रशासन की व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न हैं: राव दान सिंह

punjabkesari.in Saturday, Aug 21, 2021 - 11:12 AM (IST)

चंडीगढ़( चंद्रशेखर धरणी): प्रदेश का विपक्ष सरकार को सेशन के दौरान घेरने की पूरी कोशिश में लगा है। कांग्रेस के सीनियर नेता एवं विधायक राव दान सिंह ने साफ कहा कि किसी भी प्रकार का घोटाला होता है तो निश्चित तौर पर उसकी जांच की जानी चाहिए और अनिल विज ने सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है।

7 साल में तकरीबन दो दर्जन के आसपास पेपर करवाए गए। लेकिन सभी पेपर लीक हो गए। आखिर सरकार-प्रशासन क्या कर रहे हैं ? किस प्रकार की व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम थे ? इन पर प्रश्न चिह्न हैं। पेपर लीक एक साधारण घटना नहीं है। इन पेपरों के परिणाम प्रदेश के भविष्य को प्रभावित करेंगे। लेकिन किस प्रकार से पेपर लीक हो गए ? यह बात हजम होने वाली नहीं है।

राव दान सिंह ने कहा एक तरफ प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी और दूसरी तरफ इस प्रकार की घटनाएं यह दर्शाने के लिए काफी हैं कि कहीं ना कहीं सिस्टम में कमी है। सरकार न तो महंगाई को कंट्रोल कर पाई है और ना ही बेरोजगारी को। किसानों के खिलाफ बनाए गए तीन कानून आज बड़े विवाद का मुद्दा बने हुए हैं। सरकार सुनने को तैयार नहीं है और किसान अपने भविष्य को लेकर चिंतित है और अपना कामकाज छोड़कर सड़कों पर बैठकर अपने हितों की लड़ाई लड़ने को मजबूर है। यह देश हित में नहीं है। इन सभी मुद्दों को लेकर सेशन में जोर-शोर से कांग्रेस पार्टी उठाने वाली है। मुद्दे बहुत ज्यादा हैं और समय बहुत कम मिला है।

विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा सत्र को बढ़ाने के लिए बोला गया है। लेकिन सरकार इसे नहीं बढ़ाएगी। क्योंकि सरकार सेशन में कम से कम बहस चाहेगी। क्योंकि उन्हें पता है कि सरकार की नीतियां जनहित में नहीं है और प्रदेश का विपक्ष पूरी तरह से मजबूत स्थिति में है और इमानदारी से जनता की आवाज को बुलंद करेगा। इसके साथ साथ मेरे क्षेत्र में सड़कों की बहुत अधिक दुर्दशा है। पीने के पानी और बिजली की व्यवस्था भी बहुत बुरी है। जिसे लेकर मैं तमाम विकास कार्यों की बात उठाऊंगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static