हड़ताल को लेकर 26 नवम्बर तक रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2020 - 11:43 AM (IST)

गुडग़ांव: 26 नवम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर डिपो महाप्रबंधक ने रोडवेज यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। हड़ताल को लेकर रोडवेज में सभी कर्मचारियों की छुट्टी 26 नव बर तक रद कर हड़ताल को अवैध बताया। डिपो महाप्रबंधक ने अधिकारियों व शाखा प्रमुखों से भी किसी को छुट्टी नहीं देने की बात कही है। प्रदेश सरकार व मु यालय से मिले आदेश के बाद पहले भी डिपा महाप्रबंधक की ओर से यूनियन प्रतिनिधियों से बैठक कर 26 नवम्बर को हड़ताल पर जाने की बात कही थी। उधर, हड़ताल को सफल बनाने के लिए यूनियन के प्रतिनिधियों ने डोर टू डोर अभियान चलाकर कर्मचारियों से संपर्क  किया।

सभी ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 26 नव बर को आयोजित होनेवाली हड़ताल को लेकर रेल, परिवहन विभाग, बैंक, बिजली, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम के कर्मचारी भाग लेंगे। हड़ताल को सफल बनाने के लिए यूनियन कर्मचारियों ने कार्यालय जाकर संपर्क किया तो ट्रेड यूनियनों ने वाट्सअप, फोन के अलावा गांवों में भी जाकर कर्मचारियों से मिलकर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।  10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी फेडरेशनों के आह्वान पर केंद्र की मजदूर किसान व कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल करेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static