जहां पर बेटे ने लगाया था फंदा, वहीं पर मां ने भी फांसी लगाकर की आत्महत्या

punjabkesari.in Friday, Mar 26, 2021 - 12:54 PM (IST)

भिवानी (अशोक): जिस जगह सीए की परीक्षा में फेल होने की आहत से बेटे ने फांसी लगाकर आत्हत्या की थी, अब उसी जगह मां ने भी फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी सामान्य अस्पताल में रखवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरु कर दी है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

बता दें कि 8 फरवरी की देर शाम अशोका रोड वासी 21 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला था। आशीष के पिता ईंट भट्ठा संचालक है। आशीष कुमार सीए की तैयारी कर रहा था। उसी दिन उसका परिणाम आया था, जिसमें वह फेल हो गया था तो इस से आहत होकर उसने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। 

उसकी मौत के बाद से ही उसकी माता 39 वर्षीय सुनीता परेशान रहती थी। वह घर के नीचे बुटीक चलाती थी। बुधवार देर शाम बुटीक से ऊपर गई और उसी जगह पर ही फंदा लगा लिया, जहां बेटे का शव लटका मिला था। बुटीक के नीचे कारीगर काम कर रहे थे। जब ऊपर जाकर देखा तो महिला फंदे पर लटकी थी। सूचना अन्य परिजनों और महिला के पति मनोज को दी गई। महिला को तुरंत सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static