लॉकडाउन और बेरोजगारी बनी बुजुर्ग दम्पति की हत्या की वजह, जाने क्या है पूरा मामला

punjabkesari.in Friday, May 14, 2021 - 10:23 AM (IST)

यमुनानगर (सुमित): दो दिन पहले जगाधरी के पुरानी अनाज मंडी एरिया में रहने वाले बुजुर्ग दम्पति की हत्या के मामले को पुलिस ने 72 घंटे में सुलझा लिया है। इस मामले में सीआईए की टीम ने पड़ोस में ही रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े युवकों ने बेरोजगारी के चलते पैसे के लालच में  इस घटना को अंजाम दिया है। 

जानकारी के अनुसार 9 मई की रात को पुरानी अनाज मंडी की गोमती गली में ऋषिपाल गोयल व उनकी पत्नी स्नेहलता की हत्या कर दी गई थी। इस डबल मर्डर से सनसनी फैल गई थी। मृतक दंपती घर पर अकेले रह रहे थे। उनके दो बेटे हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में स्टोन क्रशर चलाते हैं। एक बेटे की मौत हो चुकी थी। उसका परिवार सरस्वती कालोनी में रहता है। उस समय भी परिवार के लोगों ने जानकार पर ही वारदात किए जाने का शक जताया था। इसी दिशा में सीआइए वन ने तफ्तीश शुरू की थी। जांच में सीआईए वन की टीम ने 72 घंटे में इस वारदात का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया। 

सीआईए के सब इंस्पेक्टर गुरमेज सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि रजत व हर्ष दोनों बेरोजगार थे। उन्हें पैसों की जरूरत थी। लॉकडाउन की वजह से काम भी नहीं मिल रहा था। इनमें से रजत मृतक ऋषिपाल के पड़ोस में रहता था। उसे पता था कि ऋषिपाल बैंक से सेवानिवृत्त हो चुका था और ब्याज का भी काम करता था। घर में पत्नी के साथ अकेला रहता था। उसके पास काफी पैसा होगा। रजत ने ही अपने दोस्त हर्ष को इस बारे में बताया। जिस पर दोनों ने उनके मकान में चोरी करने की योजना बनाई थी। रात को दोनों छत के रास्ते के ऋषिपाल गोयल के मकान में घुसे। ऊपर का गेट खुला हुआ था। जब वह दोनों अंदर गए, तो स्नेहलता की आंख खुल गई। जिस पर उन्होंने रोड से स्नेहलता के सिर पर वार किया। वह नीचे गिर पड़ी। इसके बाद तकिये से मुंह दबाकर उसे मार डाला। इस दौरान ऋषिपाल की आंख खुली, तो उन्होंने  उसके मुंह पर तकिया रखकर मार डाला। इसके बाद वहां से लूटपाट कर  फरार हो गए थे।अब इन्हें कोर्ट में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static