बड़ा हादसा ; रेवाड़ी में छात्राओं से भरे टेंपो को कार ने मारी टक्कर...15 से ज्यादा घायल, मौके पर मची चीख-पुकार

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 02:17 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेक्टर-18 स्थित गर्ल्स कॉलेज से छात्राओं को लेकर बस स्टैंड की ओर जा रहे टेंपो को पीछे से आ रही सेंटरों कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो सड़क पर पलट गया। 

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टेंपो में सवार 15 से अधिक कॉलेज छात्राएं घायल हो गईं। घायलों को राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों की मदद से तुरंत रेवाड़ी ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच शुरू कर दी।  

PunjabKesari

टेंपो चालक राहुल ने बताया कि वह सेक्टर-18 गर्ल्स कॉलेज से छात्राओं को लेकर बस स्टैंड की ओर जा रहा था। कॉलेज के पास टेंपो को मोड़ते समय पीछे से तेज गति से आ रही सेंटरों कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी।

PunjabKesari

टक्कर के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। परिजनों के अनुसार, रेवाड़ी के आसपास के कई गांवों की छात्राएं रोजाना ऑटो और टेंपो के माध्यम से कॉलेज आती-जाती हैं। 

हादसे की सूचना मिलते ही छात्राओं के परिजन भी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static