केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा बयान, कहा- पश्चिम बंगाल में ममता की पार्टी का होगा सूपड़ा साफ

punjabkesari.in Saturday, Feb 27, 2021 - 04:56 PM (IST)

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा हो गई है, यहां पर आठ फेज में चुनाव होगा। चुनाव की तरीखों का ऐलान होते ही सियासी पारा भी चढ़ गया है। इसी बीच केंद्रीय राज्य मंत्री रत्न लाल कटारिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा। बंगाल में बीजेपी का कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बीजेपी का परचम लहराता देख बौखला गई है। ममता को दीवार पर लिखा हुआ नजर आ रहा है कि अबकी बार वहां पर तृणमूल कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा। कमल का फूल खिल रहा है और जय श्री राम की जय जय कार हो रही है। 



यमुनानगर पहुंचे रत्न लाल कटारिया ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज जो किसान हितैषी होने की बात करते है, दस साल हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार रही, गरीबों को लूटा, किसानों की जमीनें लूटी गई, किस बात के किसान हितैषी हैं। एक गाना है कि पब्लिक है सब जानती है। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी हैं, जिनकी प्रशंसा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है।



डब्ल्यूएचओ ने भी मोदी की तारीफ करते हुए मोदी नीतियों को फॉलो करने की बात कही है, अगर देश का भला चाहते हैं। वहीं उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा की चाहे सोनिया गांधी हो, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी हो इनका काम केवल मोदी सरकार के खिलाफ जहर उगलना है, यह झूठ के ट्रक लेकर चलते हैं और बांटते रहते हैं।



इसके साथ किसानों द्वारा फसल जलाने के मामले पर कटारिया ने कहा कि मैं किसान भाइयों से अपील करूंगा कि आप भारत के अन्नदाता हो, आप भारत की 135 करोड़ जनता का पेट भरने वाले हो। देश की जनता ने आपको भगवान माना है, फिर किसने आपके दिमाग में यह फसल जलाने की बात डाली है। जो लोग इस प्रकार आपके कंधे पर बंदूक रखकर आपका नुकसान कर रहे हैं और आपको तीनों कृषि कानूनों का फायदा नहीं होने दे रहे। आप उनसे छुटकारा पाइए। इन कृषि कानूनों में कहीं पर भी सुई जितनी भी कमी नहीं है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static