क्रिप्टो करेंसी में मुनाफे का लालच देकर लाखों की ठगी, केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 08:36 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर ठगों ने क्रिप्टोकरेंसी में भारी मुनाफे का लालच देकर एक व्यक्ति से पांच लाख 90 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-57 निवासी पीड़ित मुकेश मदानी ने ठगों ने क्रिप्टो में निवेश कराने के नाम पर चकमा देकर पांच लाख 90 हजार रुपये की ठगी कर डाली। जब धोखाधड़ी का अहसास हुआ, तो पीड़ित ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी।जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

ई-चालान के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर 2.99 लाख की ठगी 

साइबर ठगों ने ट्रैफिक पुलिस का ई-चालान भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से करीब तीन लाख रुपये की ठगी कर डाली। पीड़ित अतुल गर्ग निवासी ट्यूलिप वायलेट, सेक्टर-69 की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार, उनके मोबाइल पर ई-चालान का एक फर्जी लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करते ही ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड की अनधिकृत एक्सेस हासिल कर ली और खाते से दो लाख 99 हजार 612 रुपये निकाल लिए गए। 

 

फ्लैट बुकिंग के नाम पर महिला से 1.75 लाख की ठगी

वहीं, एक महिला को फ्लैट बुकिंग का झांसा देकर ठगों ने 1.75 लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित सोनाली यादव निवासी टी2-903, जीएलएस अरावली होम्स, सेक्टर-4, सोहना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, अज्ञात ठगों ने उन्हें फ्लैट बुक कराने का लालच दिया और चकमा देकर एक लाख 75 हजार रुपये निकाल लिए गए।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static