महिला पर चाकू से हमला करने वाला हुआ दोषी करार, 17 मार्च को सुनाई जाएगी सजा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 10:36 AM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता):  यमुनानगर के सेक्टर 17 हुडा में 2 साल पहले घर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर घायल करने वाले आरोपी धर्मेंद्र को डिस्टिक एंड सेशन जज निधि बंसल की अदालत ने दोषी करार दिया है। उसे 17 मार्च को सजा सुनाई जाएगी। एडवोकेट उमेश सैनी ने बताया कि सेक्टर 17 में महिला जब अपने घर में अकेली थी इसी दौरान एक युवक गेट पर आया और उसने पानी मांगा। महिला ने उस युवक को पानी दिया। उसके बाद यह युवक घर के पिछली दीवार फांद कर घर में दाखिल हुआ। उसने अपना चेहरा ढका हुआ था, हाथ में चाकू लिया हुआ था। घर में आते ही उसने महिला पर चाकू से हमला बोल दिया। महिला aको चेहरे, मुह व हाथों पर कई जगह चाकू लगे। 

इसी बीच जब आरोपी घर का दरवाजा बंद करने लगा तो महिला उसे धक्का देकर दीवार फांद कर भाग निकली। और पड़ोसी के घर के बाहर आ कर बेहोश हो गई। पुलिस अधीक्षक कमलदीप ने स्वयं मौके का दौरा किया। सीसीटीवी फुटेज जो घर में ही कई कमरों में लगे हुए थे कब्जे में लिए, जिससे आरोपी की शिनाख्त हुई। उसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तारी हुई। तब से यह मामला अदालत में चल रहा था। अदालत ने सीसीटीवी को साक्ष्य मानते हुए साक्ष्य आरोपी को विभिन्न धाराओं में दोषी करार दिया और उसे 17 मार्च को सजा सुनाई जाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static