सोनीपत पहुंचे मनिंदरजीत सिंह बिट्टा, यूक्रेन व रूस विवाद पर बोले- युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं

punjabkesari.in Monday, Feb 28, 2022 - 10:05 AM (IST)

सोनीपत (पवन राठी) : सोनीपत पहुंचे आतंकवादी विरोधी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा रूस और यूक्रेन पर मोदी की निगाहें बनी हुई हैं, उन्होंने कहा कि मानवता मानवता होती है पुराने समय में लड़ाइयां अलग ढंग से लड़ी जाती थी, लेकिन आज की लड़ाइयों में बहुत फर्क है, हमारे देश के हजारों बच्चे यूक्रेन में फंसे हुए हैं। हम चाहते हैं कि दोनों देशों में शांति होनी चाहिए, क्योंकि खून चाहे इधर बहे या उधर खून तो किसी न किसी का बहता है। इसलिए दोनों देशों को अमन और शांति की बात करनी चाहिए। 

वहीं उन्होंने दीप सिद्धू की मौत व किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि हरियाणा की धरती पर खालिस्तान के नारे लगे, हमने पंजाब में खालिस्तान के नारों को खत्म किया था। हरियाणा की धरती पर आकर यहां के भोले भाले लोगों को बेवकूफ बनाकर पंजाब में जाकर इलेक्शन लड़ रहे हैं। आतंकवाद ने पहले इंदिरा गांधी को मारा, मोदी को मारेंगे, लाल किले पर तिरंगे झंडे का अपमान पर हरियाणा के लोग क्यों नहीं बोले, खालिस्तान ना कभी बना था, ना कभी बनने देंगे, आंदोलनकारी राजनीति नहीं करते, क्रांतिकारी कभी चुनाव नहीं लड़ते, अब आंदोलनकारी पंजाब में जाकर चुनाव लड़ रहे है।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static