पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर का कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला

punjabkesari.in Saturday, Jul 24, 2021 - 11:40 AM (IST)

रोहतक(दीपक):  भाजपा उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर ने कांग्रेस कांग्रेस पार्टी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा की वह पार्टी केवल सत्ता प्राप्ति के लिए आरोप लगाने का काम करती है। लेकिन भाजपा ऐसी छवि की पार्टी नहीं है और वह सिर्फ लोगों के विकास के लिए काम करती है। मनीष ग्रोवर टोक्यो ओलंपिक में गए खिलाड़ियों के लिए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार देश के युवा काफी पदक लेकर लौटेंगे।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी की नीति दमनकारी रही है। कांग्रेस पार्टी का कल्चर दूसरों पर आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की रहा है। कांग्रेस पार्टी के पास आज लोकसभा में उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए मुद्दा हीन होकर कभी प्रदर्शन करती हैं, तो कभी किसानों पर राजनीति करते हैं। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा आज किसानों के हितेषी होने की बात करते हैं भाजपा पार्टी देश में आने से पहले कांग्रेस पार्टी का शासन रहा है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा 10 साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं तब उन्होंने किसानों की कभी आवाज नहीं उठाई। हालांकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा स्वामीनाथन आयोग कमेटी के मेंबर थे तब उन्होंने कभी आवाज क्यों नहीं उठाई। लेकिन अब प्रदेश में वह देश में भाजपा की सरकार है इसलिए वह किसानों के हितेषी होने के झूठे ढोंग कर रहे हैं। ग्रोवर ने कहा देश के खिलाड़ी टोक्यो में परचम लहराने के लिए गए हैं और उनका हौसला बढ़ाने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता यहां पर एकत्रित हुए हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि हरियाणा के ही नहीं देश के खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक से मेडल लेकर लौटेंगे और देश का नाम ऊंचा करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static