टोक्यो पैरालिंपिक: हरियाणा के मनीष नरवाल ने शूटिंग में जीता गोल्ड, सिंहराज की झोली में भी सिल्वर

punjabkesari.in Saturday, Sep 04, 2021 - 10:52 AM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी) : टोक्यो पैरालिंपिक गेम्स 2020 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत के मनीष नरवाल ने शूटिंग की मिक्सड 50 मीटर SH1 कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। ये भारत का इस साल कुल 15वां और तीसरा गोल्ड मेडल है। खास बात ये है कि इसी कैटेगरी का सिल्वर मेडल भी भारत के ही नाम रहा। भारत के सिंहराज ने भी इसी कैटेगरी में चांदी पर अपना निशाना लगाया। 

PunjabKesari
भारत के मनीष नरवाल और सिंहराज ने शूटिंग की मिक्सड 50 मीटर SH1 कैटेगरी में गोल्ड और सिल्वर अपने नाम किए हैं। मनीष नरवाल ने 218.2 का स्कोर कर गोल्ड पर कब्जा किया, वहीं सिंहराज 216.7 के स्कोर के साथ सिल्वर जीतने में कामयाब रहे। टोक्यो में भारत के पदकों की संख्या अब 15 हो गई है। ये दोनों ही शूटर हरियाणा के फरीदाबाद शहर के ही रहने वाले हैं। क्वालिफिकेशन दौर में मनीष सातवें नंबर पर रहे थे, जबकि सिंहराज चौथे नंबर पर थे।    

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static