किसानों के 27 सितंबर को भारत बंद ऐलान पर बोले खट्टर- अराजकता नहीं फैलने देंगे

punjabkesari.in Saturday, Sep 25, 2021 - 05:43 PM (IST)

डेस्क: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। पिछले करीब 10 माह से दिल्ली की सीमाओं पर किसानों ने ढेरा डाल रखा है। वहीं अलग-अलग राज्यों में भी किसान जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच अब संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। मोर्चा के इस ऐलान पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत बंद के दौरान अराजकता नहीं फैलने देंगे।

बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए भारत बंद का ऐलान किया है। इस दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर, राहत एवं बचाव कार्य सहित सभी आवश्यक सेवाओं को बंद से छूट रहेगी। भारत बंद स्वैच्छिक और शांतिपूर्ण तरीके से लागू किया जाएगा। संयुक्‍त किसान मोर्चा ने हालांकि राजनीतिक दलों से भी समर्थन मांगा है, पर उसकी नीति राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मंच साझा नहीं करने की है। 

भारत बंद की योजना के लिए श्रमिक संघों, ट्रेड यूनियनों, कर्मचारियों और छात्र संघों, महिला संगठनों और ट्रांसपोर्टरों के संघों को शामिल किया जा रहा है। दिल्ली की सीमाओं पर लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो सकती है। किसान संगठनों ने कहा है कि वह दिल्ली के अंदर जाकर तो विरोध नहीं करेंगे, लेकिन सीमाओं पर रोड ब्लॉक किए जाएंगे। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static