देश के अनेक साहित्यकारों को कुरुक्षेत्र में किया गया सम्मानित

punjabkesari.in Sunday, Nov 13, 2022 - 10:22 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम में रविवार को प्रज्ञा साहित्य मंच रोहतक एवं प्रेरणा साहित्य सदन कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में श्रीमती इंद्रा स्वप्न जयंती के उपलक्ष्य में वैश्विक साहित्यकार सम्मान समारोह 2022 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता देश के वरिष्ठ हिंदी विद्वान एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा. लालचंद गुप्त मंगल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. संजीव कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर आर.जे. आरती मल्होत्रा, रमेश चंद्र पुहाल, विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा. बाबू लाल, किरण बाला संयोजक प्रज्ञा साहित्य मंच, डा. मधुकांत, प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला, आशा सिंगला इत्यादि ने शिरकत की।

 

इस कार्यक्रम में प्रज्ञा साहित्य सृजन सम्मान से डा. लालचंद गुप्त मंगल, कैथल से प्रो. अमृत लाल मदान, सिरसा से डा. राज कुमार निजात व डा. शील कौशिक, रोहतक से हरनाम शर्मा, कुरुक्षेत्र से डा. अजमेर सिंह हुड्डा, दिल्ली से नरेंद्र कुमार, चरखी दादरी से डा. अशोक कुमार मंगलेश, दिल्ली से स्व. कामिनी गुप्त एवं डा. मोती लाल गुप्त, रोहतक से राज कुमार भारद्वाज व मंजुल पालीवाल, दिल्ली से ए.पी. भटनागर, डा. मधु भाषिणी, मंजू भटनागर, गौरव भटनागर, विकास भटनागर, रेखा भटनागर व प्रीति, कैथल से नीरू मित्तल, सिरसा से जल स्टार रमेश गोयल, कैथल से मधु गर्ग मधुल, मोहाली से डा. तिलक तंवर, राजस्थान से डा. राम कुमार घोटड़, इंदौर से चंद्रेश कुमार छतलानी, कुरुक्षेत्र से रेणु खुंगर, हरबंस कौर, हरकेश पपोसा, विनोद खुंगर पत्रकार व सुनील कुमार, डा. सुरेंद्र मेहता, विमल विनोद विशिष्ट व रोहतक से बृज बाला गुप्ता को सम्मानित किया गया।

 

इसी कार्यक्रम में प्रज्ञा साहित्य सेवी सम्मान से रोहतक से डा.हरिश्चंद्र वर्मा की स्मृति में प्रो. अंजना गर्ग, डा. बैजनाथ सिंघल की स्मृति में डा. हरिशरण वर्मा व प्रो. राम सजन पांडेय की स्मृति में आशा विभोर, दिल्ली से डा. हनुमान प्रसाद की स्मृति में सत्य प्रकाश भारद्वाज, रोहतक से डा. रामनिवास गुप्ता की स्मृति में देस राज बंसल, डा. लक्ष्मण सिंह की स्मृति में डा. सोमवीर, डा. भारत भूषण सांघीवाल की स्मृति में पवन मित्तल, डा. हेमराज निर्मम की स्मृति में डा. विपिन गुप्त, डा. शशिभूषण सिंघल की स्मृति में डा. चंद्र दत्त, डा. ओम प्रभात अग्रवाल की स्मृति में प्रो. पुष्पा, भिवानी से डा. आर. आर. बंसल शरर की स्मृति में डा. आनंद प्रकाश आर्टिस्ट, रोहतक से उमराव सिंह निर्दोष की स्मृति में शिव कुमार जैन, अकोला से बाल कृष्ण की स्मृति में राज कुमार राजन, रोहतक से राजवीर सिंह धनखड़ की स्मृति में पवन गहलोत, विजय विभोर की स्मृति में नवल प्रभाकर, कैथल से देवकी नंदन की स्मृति में अनिल क्योड़क को सम्मानित किया गया।

विशेष सम्मान में कौशिक पब्लिशिंग हाउस दिल्ली के एस. पी. कौशिक को प्रज्ञाश्री प्रकाशन सम्मान, रोहतक के डा. अनूप बंसल मधुकांत को प्रज्ञाश्री साहित्य सम्पादन सम्मान, चरखी दादरी से डा. अशोक कुमार मंगलेश को प्रज्ञाश्री समीक्षा सम्मान, दिल्ली के नरेश भटनागर को प्रज्ञाश्री इंद्रा स्वप्न अभिनंदन सम्मान, दिल्ली के ही जगदीश प्रसाद भटनागर को इंद्रा स्वप्न अभिनंदन सम्मान, कुरुक्षेत्र के डा. मोहित गुप्ता को प्रज्ञाश्री इंद्रा उद्घोषक सम्मान, प्रेरणा वृद्धाश्रम के संरक्षक एवं संचालक जय भगवान सिंगला को प्रज्ञाश्री श्रेष्ठ संयोजक सम्मान व केशव मेहता को प्रज्ञाश्री श्रेष्ठ लघुफिल्मांकन सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्थाओं में साहित्य गौरव सम्मान से रोहतक की प्रज्ञा साहित्य मंच, सिरसा की हरियाणा प्रादेशिक हिंदी साहित्य सम्मेलन व समग्र सेवा संस्थान, जींद की हिंदी प्रेरक साहित्यिक संस्था, कैथल की हिंदी साहित्य, चरखी दादरी की निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति, गुरुग्राम की शब्द शक्ति साहित्यिक संस्था, हिसार की चंदनबाला साहित्यिक संस्था, टोहाना की हिंदी साहित्य सम्मेलन व पंजाब की मिनी कहानी लेखक मंच को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रज्ञाश्री श्रेष्ठ अनुवादक सम्मान से रोहतक की आशा खत्री लता हरियाणवी, पंजाब के जगदीश राय कुलेरिया, चंडीगढ़ के लाजपत राय गर्ग पंजाबी व पुणे के संजय चोपड़े मराठी को सम्मानित किया गया।  

   (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static