प्रेम जाल में महिला को फंसाकर शादीशुदा व्यक्ति ने हड़पे 1 लाख, 2 पर केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jan 31, 2021 - 08:53 AM (IST)

यमुनानगर : शादीशुदा व्यक्ति ने महिला को प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर ली। आरोपी ने उससे 1 लाख रुपए भी हड़प लिए। महिला को उसकी पहली शादी के बारे में पता चला तो उसने विरोध जताया। आरोपी ने अब महिला को साथ रखने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने आरोपी व उसके चाचा के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। बिलासपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2019 में फेरूवाला निवासी मुकेश उससे मिला। तब आरोपी ने उसे अपनी बातों में लगाकर प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने उससे अप्रैल 2019 में शादी कर ली। शादी के बाद वह उसे अपने घर लेकर आया। यहां पर पता लगा कि मुकेश पहले से शादीशुदा है। उसके 1 लाख रुपए भी अपने पास रख लिए। जब मुकेश की शादी को लेकर उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। जिस पर वह अपने घर लौट गई थी। 26 जनवरी को वह आरोपी के घर अपने एक लाख लेने के लिए गई थी। यहां पर आरोपी मुकेश व उसके चाचा सतपाल ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच में लगे हैं।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static