विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Jan 15, 2021 - 03:58 PM (IST)

भिवानी : गांव जीतपुरा निवासी एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर ससुराल पक्ष के तीन व्यक्तियों के खिलाफ दहेज प्रताडना, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी।

गांव बरालु निवासी पीडिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दादरी जिले के गांव जीतपुरा निवासी विरेंद्र के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। इसके बावजूद ससुराल यक्ष के लोग शादी के कुछ दिन बाद ही उसे अधिक दहेज लाने की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। पीडिता का आरोप है कि उसका पति उसे बाइक के लिए तो ससुर उसके लिए अलग से घर बनाने के लिए उसके घर से 5 लाख रुपए लेकर आने व सास आने लिए सोने के टोपस की मांग करने लगी। उक्त मांगों को पूरा करवाने के लिए ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करने लगे और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static